फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के भैरोपुर गांव में बीते 16 जनवरी को विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुरालियों ने मायके पक्ष को सूचना दिए बगैर ही अंतिम संस्कार कर दिया। जानकारी होने पर मृतका के भाई ने सोमवार की शाम पति सहित पांच के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस पति और ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

आजगढ़ के जाफरपुर गांव निवासी रिंकला चौहान (22) का विवाह 22 अप्रैल 2021 को भैरोपुर गांव निवासी मुलायम चौहान के साथ हुआ था। मृतका के भाई योगेंद्र चौहान ने बताया कि शादी के बाद विदाई कर रिंकला जब अपने ससुराल पहुंची। तभी से सास, जेठानी और परिवार के सदस्य उसे यातनाएं दे रहे थे। बहन पर मायके से पैसे मांगने का दबाव बनाया जा रहा था। बीते 16 जनवरी को वह पति के फोन से परिजनों से बात की थी। उसने बताया था कि ससुराली उसे जहर देकर मार डालने की बात कह रहे हैं। सुबह आठ बजे बात होने के बाद उसके पति के नंबर से संपर्क करना चाहा गया, लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ था। बीते 17 जनवरी को पड़ोस के किसी व्यक्ति ने फोन कर रिंकला के मौत की जानकारी दी। ससुरालजनों ने मायके पक्ष को बिना जानकारी दिए ही विवाहिता का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। थानाध्यक्ष घनानंद त्रिपाठी ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर पति और ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें