फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: तबीयत खराब होने से विवाहिता की मौत, पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जंगीपुर थानाक्षेत्र के तारनपुर गांव में रविवार की रात अचानक तबीयत खराब होने से एक विवाहिता की मौत हो गई। मृतका के पिता ने दामाद पर मोबाइल, पैसा और वाहन की मांग को लेकर पुत्री को मारने-पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मृतका के पति को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

मऊ जनपद के गोकुलपुरा गांव निवासी ज्योति सिंह (35) की शादी तारनपुर गांव निवासी अभिषेक सिंह के साथ 2014 में हुई थी। दोनों का एक बेटा और एक बेटी है। ससुराल वालों ने बताया कि देर रात अचानक विवाहिता की तबीयत बिगड़ गई। इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के पिता सर्वजीत सिंह ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया कि उनका दामाद अभिषेक सिंह शादी होने के कुछ दिनों के बाद से ही पैसे, वाहन और मोबाइल की मांग करने लगा। वह आए दिन पुत्री ज्योति को मारता-पीटता था और जान से मारने की धमकी भी देता था। पड़ोसियों ने बताया कि रात में अभिषेक और ज्योति के बीच मारपीट हुई थी। जंगीपुर थानाध्यक्ष विवेक तिवारी ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर अभिषेक सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें