फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Wed, 20 Apr 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
का्रइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुहवल क्षेत्र के पटकनियां गांव में सोमवार की रात नवविवाहिता अर्पिता देवी (22) ने किसी बात से क्षुब्ध होकर फांसी लगा लगी। देर रात मौके पर पहुंची पुलिस ने ससुराल और मायके वालों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


रेवतीपुर पट्टी के शुक्लटोला निवासी श्रीकांत शुक्ल की पुत्री अर्पिता की शादी पिछले माह 22 फरवरी को पटकनियां निवासी रामलोचन मिश्रा के बड़े पुत्र शिवकुमार मिश्र के साथ हुई थी। सोमवार की रात रामलोचन के पड़ोस में तिलकोत्सव कार्यक्रम था जिसमें परिवार के सभी सदस्य गए थे। तिलकोत्सव समाप्त होने के बाद ससुराल के लोग घर पहुंचे। पति शिवकुमार मिश्र ने अर्पिता को आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। यह सोचकर कि वह सोने चली गई वहां अंदर कमरे में गया।

वह अंदर का दृश्य देख अवाक रह गया। पंखे की कुंडी से अर्पिता दुपट्टा के सहारे फांसी पर लटकी हुई थी। लोगों ने इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। रात में ही सुहवल पुलिस मौके पर पहुंच गई और ससुराल वालों से पूछताछ की। ससुरालियों की सूचना पर मायके वाले भी पहुंच गए थे। मृतका अर्पिता की मां द्रौपदी शुक्ला ने बताया कि सोमवार की देर शाम अर्पिता से उनकी बात हुई थी। घर व परिवार के सदस्यों का हालचाल पूछने पर उसने सब कुछ ठीक बताया था। यह भी बताया था कि ससुराल के सभी लोग ठीक हैं। उसे कोई कष्ट नहीं है और न  कोई परेशानी। द्रौपदी ने बताया कि हमलोगों ने 28 अप्रैल को राजस्थान बाहर जाने के लिए टिकट बुक कराया है।
विज्ञापन


मृतका चार भाई बहनों में तीसरे नंबर पर थी। उसका पति शिवकुमार मिश्र भी राजस्थान में एक प्राइवेट कंपनी में कार्य करता है। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष शिवप्रकाश पांडेय ने कहा कि आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें