थाना क्षेत्र के नसीरपुर के पास मंगलवार की दोपहर ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस घटना में बोलेरो में सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया।
गाजीपुर से बोलेरो सादात की तरफ जा रही थी। क्षेत्र के नसीरपुर के पास वाराणसी की तरफ से तेज गति से आ रहे ट्रक से बोलेरो की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बोलेरो में सवार चालक भदोही निवासी राहुल (30), सादात निवासी भूपेन्द्र यादव, दिनेश यादव, शिवदासपुर निवासी राकेश यादव, मनोज यादव एवं पप्पू यादव घायल हो गए। जानकारी मिलते ही सैदपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल भिजवाया।