फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: विवाह योजना पीछे तो पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान के लिए कतार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गाजीपुर। जिले में सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना लगातार पिछड़ती नजर आ रही है, जबकि पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान योजना में लोगों की दिलचस्पी तेजी से बढ़ी है। विभागी से मिली जानकारी के अनुसार सामूहिक विवाह योजना लक्ष्य से 100 जोड़े पीछे है, पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान में 1000 से अधिक आवेदक पहुंचे हैं।
हालत यह है कि जहां सामूहिक विवाह योजना अब तक अपना लक्ष्य भी पूरा नहीं कर पाई है, वहीं पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान योजना में विभाग को अतिरिक्त बजट की मांग करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

वित्त वर्ष 2025-26 में जिले को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 788 जोड़ों का विवाह कराने का लक्ष्य मिला था, लेकिन अब तक केवल 688 जोड़ों का ही विवाह कराया जा सका है।
विज्ञापन

यानी तय लक्ष्य से 100 जोड़े पीछे हैं। इसके उलट पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान योजना में 2016 लाभार्थियों को अनुदान देने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन 2767 लोगों ने आवेदन कर दिया। बढ़ती मांग के चलते विभाग को 500 अतिरिक्त लाभार्थियों के लिए शासन से बजट की मांग करनी पड़ी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें