फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोज सिन्हा बोले छह वर्ष में सबके पास होगा घर

Sun, 14 Aug 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
मनोज सिन्हा - फोटो : ब्यूरो/ आगरा
विज्ञापन
 जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की समीक्षा बैठक जिला पंचायत सभागार में शनिवार को हुई। इसकी अध्यक्षता कर रहे केंद्रीय संचार एवं रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि भारत सरकार की ऐसी योजना है कि वर्ष 2022 तक सबके पास घर हो  जाएगा। इस योजना को तेजी से अमल में लाया जाएगा।
विज्ञापन



कहा कि उनकी तरफ से जो भी इस जिले के लिए करना होगा  उसको पूरी तन्मयता से किया जाएगा। प्रधानमंत्री बीमा योजना को जनपद में  विभागीय अधिकारी क्रियान्वित कराएं जिससे किसानों को होने वाले नुकसानों की  भरपाई की जा सके। यह पहली बैठक है अब इस बैठक को नियमित रूप से कराया जाए।


विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी ने ग्राम शेरपुर में बनाए गए 350  शौचालयों के निर्माण की जांच कराने का अनुरोध किया। इसमें बताया गया कि कई  कर्मचारियों को निलंबित किया जा चुका है। एमएलसी  विशाल सिंह चंचल ने जिला अपस्ताल में बच्चों के डाक्टर एवं सर्जन की  अनुपलब्धता बताते हुए सीएमओ से व्यवस्था करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन



जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने बताया कि उनसे  विकास की जो अपेक्षा की जा रही है उसको वह सही तरीके से लागू कराएंगे। इसमें आम जन का सहयोग अपेक्षित है। मुख्य  विकास अधिकारी अरविंद पांडेय ने बताया कि नरेगा योजना में कुछ नई कार्य योजना  शुरू कराई गई है जिसमें खेल का मैदान आदि भी है।


बैठक  में महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारन्टी योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण  आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता  कार्यक्रम, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण  पेयजल कार्यक्रम, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, डिजिटल भारत भू- अभिलेख  आधुनिकीकरण, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना, प्रधानमंत्री फसल  बीमा योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, सर्व शिक्षा अभियान,  कौशल विकास योजना एवं हाईवे निर्माण के संबंध में विस्तार से चर्चा की  गई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें