फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: जमानिया के मनीष दूबे ने अमेरिका में फिर जीता सोना

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया (गाजीपुर)। तहसील के लोटवा गांव निवासी और असम राइफल्स में तैनात मनीष दूबे ने अमेरिका के बर्मिंघम में आयोजित वर्ल्ड पुलिस गेम्स में फिर देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने 3-डी आर्चरी इवेंट में लगातार दूसरा स्वर्ण पदक जीता है।
विज्ञापन

असम राइफल्स के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल विकास लाखेड़ा सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने मनीष की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी। विश्वास जताया कि वह आगामी फील्ड आर्चरी इवेंट में भी तीसरा स्वर्ण जरूर जीतेंगे। इस उपलब्धि से उनके कोच एवं अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज सतीश दूबे, जिले और क्षेत्र के खेलप्रेमियों में खुशी की लहर है।
गांव और इलाके के लोगों ने मनीष को बधाई दी और मिठाई बांटकर जश्न मनाया। कोच सतीश दूबे ने बताया कि मनीष उनका छोटा भाई है। उसकी प्राथमिक शिक्षा गांव और उच्च शिक्षा जमानिया में हुई। उसने वर्ष 2013 से तीरंदाजी शुरू की और कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अब तक 18 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक जीत चुका है। वर्ष 2019 में परास्नातक के दौरान मनीष असम राइफल्स में भर्ती हो गए थे। मनीष ने अपनी सफलता का श्रेय अपने बड़े भाई और कोच सतीश दूबे, माता-पिता के आशीर्वाद और दोस्तों की प्रेरणा को दिया। उनके पिता नंदू दूबे मत्स्य विकास अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें