फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दुकान से उड़ाए चार लाख के आभूषण

विज्ञापन
विज्ञापन
औड़िहार। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के औड़िहार बाजार स्थित एक आभूषण की दुकान में सोमवार की रात चोरों ने सेंधमारी कर चार लाख के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। मंगलवार को दुकान पर पहुंचे सराफा व्यवसायी को चोरी की जानकारी हुई। पुलिस छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

गोपालपुर गांव निवासी धर्मेंद्र वर्मा उर्फ लल्लन सेठ की औड़िहार बाजार स्थित स्टेशन रोड पर आभूषण की दुकान है। प्रतिदिन की तरह रात करीब नौ बजे दुकान बंदकर घर चले गए। दूसरे दिन सराफा व्यवसायी का पुत्र अतुल दुकान खोलने पहुंचा।
जब उसने दुकान का शटर उठाया तो अंदर की स्थिति देख अवाक रह गया। अंदर रखी दो तिजोरियों में से एक तिजोरी खुली थी। उसमें रखा आभूषण गायब थे और डिब्बे खाली पड़े थे।
विज्ञापन

चोरों ने दुकान के पीछे की दीवाल तोड़कर वारदात को अंजाम दिया था। पुत्र अतुल की सूचना पर पिता धर्मेंद्र वर्मा सहित स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटना की जांच शुरू कर दी।
दुकान संचालक लल्लन सेठ ने बताया कि चोरों ने करीब चार से पांच लाख के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया है। सैदपुर कोतवाल योगेंद्र सिंह ने बताया कि फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है। पुलिस टीम भी छानबीन में जुटी हुई है। जल्द ही चोरी की घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें