गाजीपुर। नेहरू युवा केंद्र संगठन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय, राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय स्तर पर युवा संसद का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिला युवा अधिकारी कपिलदेव ने बताया कि जिला स्तर पर छह विषयों में से किसी एक पर चार मिनट के भाषण का विडियो बनाकर नेहरू युवा केंद्र के ई-मेल पर मांगा गया है।
उन्होंने बताया कि विशेषज्ञों की समिति प्राप्त वीडियो में से तीन उत्कृष्ट प्रतिभागियों का चुनाव नेहरू युवा केंद्र करेगा और तीन प्रतिभगियों का चयन एनएसएस की ओर से किया जाएगा। चयनित सभी छह प्रतिभागी 18 फरवरी को सुबह नौ बजे से केंद्र पर होने वाली वर्चुअल भाषण प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इसके विजेताओं को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भेजा जाएगा। राज्य स्तर पर चयनित युवा प्रतिभाओं को राष्ट्रीय युवा संसद में भाषण पढ़ने का अवसर प्राप्त होगा। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आयु 13 फरवरी को 15 से 29 वर्ष के बीच उम्र होनी चाहिए। इच्छुक युवा निर्धारित प्रपत्र पर अपना आवेदन पत्र नेहरू युवा केंद्र कार्यालय में जमा कर सकते हैैं।