फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में भीषण हादसा: ट्रक से कुचलकर दो लोगों की मौत, अलग हुआ शरीर का आधा हिस्सा; देखने वालों की कांप गई रूह

Tue, 15 Jul 2025 06:02 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Ghazipur News: गाजीपुर में दर्दनाक हादसा हुआ। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के शरीर का निचला हिस्सा अलग हो गया। 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जिले के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में जमानिया मोड़ पर भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें दो युवकों की मौत हो गई। दोनों के शरीर का आधा हिस्सा अलग हो गया। खून से सड़क लाल हो गया। हादसा देखने वालों की रूह कांप गई। शव देख कर हर किसी की आंखें भर आईं। 

विज्ञापन


मृतकों की पहचान अभिषेक गुप्ता (20) और किशन प्रजापति (19) के रूप में हुई है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दीनदयाल पांडेय ने बताया कि दोनों युवक किसी दोस्त की बाइक लेकर सिंह हॉस्पिटल में किसी से मिलने जा रहे थे। तेज रफ्तार के कारण वह अस्पताल से आगे निकल गए। 

इसे भी पढ़ें; UP: वाराणसी में क्षत्रीय महासभा के कार्यकर्ताओं का बवाल, पुलिस से धक्का-मुक्की; एसीपी के वर्दी का बिल्ला नोचा
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उन्हें इस बात का एहसास हुआ, तो मुड़ने लगे। तभी बाइक बेकाबू हो गई और बगल से गुजर रहे ट्रक की चपेट में आ गए, जिससे दोनों की मौत हो गई। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें