घायल प्रवीण कुमार ने बताया कि उनकी मां पार्वती देवी अस्थमा से पीड़ित थीं और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर दिल्ली ले जाया जा रहा था। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किए जाने के बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। चालक सोनू की हालत भी गंभीर बनी हुई है।
सीएचसी कासिमाबाद में तैनात चिकित्सक डॉ. अभिषेक सिंह ने बताया कि पार्वती देवी के सिर में गंभीर चोट और सांस लेने में दिक्कत थी। वहीं चालक सोनू के सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।
उधर, बरेसर थाना के उपनिरीक्षक रुस्तम खान दुर्घटनाग्रस्त एंबुलेंस और कंटेनर को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटे रहे। हादसे के बाद कुछ देर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सुचारु करा दिया गया।