फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: विदेश भेजने के नाम पर 7.69 लाख की धोखाधड़ी..., रुपये मांगने पर जान से मारने की मिली धमकी; जानें पूरा मामला

Sun, 09 Mar 2025 02:25 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

कोर्ट के आदेश पर गाजीपुर के जंगीपुर पुलिस ने बिहार के दो लोगों पर मामला दर्ज कर लिया। पीड़ित ने पूरी कहानी पुलिस को बता दी। आरोप है कि रुपये मांगने पर आरोपी अब जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Crime: विदेश भेजने के नाम पर 7.69 लाख रुपये का धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। जंगीपुर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर बिहार निवासी दो लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


गोविंद नगर वार्ड नंबर 7 निवासी मुहम्मद यूसुफ अली की तहरीर के मुताबिक वह उसके के दोस्त रोजगार सिलसिले विदेश जाना चाहते थे। उसके घर से लगभग 100 मीटर दूरी पर साहिला आलम का मकान स्थित है, जो उसका दोस्त भी है। 

साहिल के सगे फुआ का बेटा और छपरा जिले के धनगडहा कोलुहा मोड़ निवासी मुहम्मद इम्तियाज उर्फ मुन्ना उर्फ पिंटू नई दिल्ली में रहता है। वह घर आकर 5-10 दिन रहता था। इसी बीच उसकी मुलाकात मुहम्मद इम्तियाज से हुई। आरोप है कि उसने उसे और उसके दोस्तों से कहा कि वह विदेश भिजवा देगा। 
विज्ञापन


आरोप है कि वह 10 अप्रैल 2023 को बिहार निवासी रौशन कुमार के साथ जंगीपुर आया और अपना दोस्त बताकर मिलवाया। कहा कि रोशन कागजात बनाने में सहयोग करेगा। आरोप है कि वह और उसके दोस्त ने मिलकर 7.69 लाख रुपये दिए। 

रोशन कुमार से फोन से संपर्क किया गया तो कुछ दिनों तक कागज बनवाने के नाम पर टाल मटोल करता रहा. लेकिन अब तक कागज नहीं बनवाया। इसी बीच रोशन कुमार बिहार में सरकारी टीचर के पद पर नियुक्त हो गया लेकिन उससे विदेश के नाम लिए गए रुपये नहीं लौटाए। 

अब रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इसके शिकायत थाने से लेकर एसपी तक की लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो न्यायालय की शरण में गया। जंगीपुर थानाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें