इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक ताड़ीघाट रेलवे क्रासिंग के पास खड़ा है। टीम मौके पर पहुंची, संदिग्ध की नजर जब पुलिस की गाड़ी पर पड़ी तो वह भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।
धर्मेंद्र जायसवाल पर सुहवल थाने में हत्या के प्रयास, लूट, गैंगस्टर समेत कई धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा जौनपुर व अन्य जनपदों के साथ दूसरे राज्यों में भी मुकदमे दर्ज हैं। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध 315 बोर का तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ।
जमानिया सीओ हीतेंद्र कृष्ण ने बताया कि बीते वर्ष 2013 में लक्जरी वाहनों पर सवार धर्मेंद्र जायसवाल समेत छह से अधिक लुटेरों ने असहले के बल पर उतरौली गांव के पास रायबरेली से चावल का कन लादकर बिहार जा रहे ट्रक को ओवरटेक किया।
ट्रक चालक सुनील कुमार चौधरी और खलासी मनीष कुमार पासवान को नशीला पदार्थ सूंघाकर बेहोश कर दिया था। लुटेरों ने दोनों को अपने वाहन में बैठाकर बिहार के बक्सर जिले के राजपुर बाजार के पास बेहोशी की हालत में फेंककर ट्रक लेकर फरार हो गए थे।
ट्रक मालिक नंद बिहारी निवासी तेंदुआ मुकरी थाना संजौली निवासी रोहतास बिहार ने सुहवल थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इस लूट की वारदात में आठ आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। जबकि मुख्य आरोपी धमेंद्र जायसवाल फरार चल रहा था।