फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्तार, अतीक और आजम जैसे माफियाओं को चुन-चुनकर जेल भेजा: शाह

विज्ञापन
जखनियां में चुनावी जनसभा को संबोधित करते गृहमंत्री अमित शाह। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को जखनिया और जंगीपुर में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में माफिया का चुन-चुनकर जेल भेजा है। मुख्तार, अतीक और आजम आज जेल में हैं। प्रदेश के विकास का काम तेजी से हुआ है। काला चश्मा पहनने वालों को विकास नहीं बल्कि सब काला ही दिखाई पड़ता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सपा और बसपा सरकार में प्रदेश हत्या, बलात्कार और डकैती में प्रदेश नंबर वन था। पिछले पांच सालों में डकैती में 72 फीसदी, लूट में 62 फीसदी, हत्या में 71 फीसदी, अपहरण में 29 फीसदी और बलात्कार में 50 फीसदी की कमी आई है। 875 करोड़ की लागत से सैदपुर-मरदह राष्ट्रीय राजमार्ग का काम शुरू हो चुका है। धारा 370 हटाने का निर्णय लिया गया तो सदन में मुझसे अखिलेश यादव ने कहा था कि अगर धारा 370 हटाया गया तो खून की नदी बह जाएगी। खून की नदी छोड़िए एक पत्थर उठाने की औकात किसी की नहीं रह गई है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से लखनऊ और दिल्ली आसानी से पहुंचा जा रहा है। गाजीपुर, जखनिया और सादात स्टेशन का नवीनीकरण हुआ। 27 सड़कों को 160 करोड़ की लागत से 165 किमी सड़क बनाई गई। बहरियाबाद-सैदपुर फोर लेन का निर्माण हो रहा है। जमानिया-कटरिया मार्ग पर गंगा का निर्माण कार्य चल रहा है। कोरोना काल में जिले में छह आक्सीजन प्लांट बनाने का काम हुआ। साथ ही सरकार बनने पर अगले पांच में बिजली का बिल नहीं बढ़ेगा। पिछले पांच सालों में 82 लाख गरीबों, बनवासियों को घर दिया गया और 2 करोड़ 54 लाख शौचालय बने हैं। प्रदेश 18 से 24 घंटे बिजली मिल रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दूसरी बार प्रदेश में सरकार बनने पर होली और दिपावली में एक-एक गैस सिलेंडर मुफ्त दिया जाएगा। उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाली लड़कियों को मुफ्त में स्कूटी दिया जाएगा। साथ ही टैबलेट और स्मार्टफोन मुफ्त में दिया जाएगा। जखनिया की सभा में उन्होंने अब्दुल हमीद, स्वामी सहजानंद सरस्वती, सिद्धपीठ हथियाराम मठ की बुढ़िया माई को नमन कियाष
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें