फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रेमिका से शादी को पहले ब्लैकमेल किया, फिर खुद के अपहरण की रची साजिश, अब पुलिस के सामने किया सरेंडर

Mon, 05 Feb 2024 03:42 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर

सार

मामला गाजीपुर जिले का है। रेवतीपुर थाना क्षेत्र के भिटुका का रहने वाला आरोपी लखनऊ में रहता था। वहीं गहमर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती भी रहती थी। युवक उससे प्यार करता था। ऐसे में युवती की शादी कहीं और तय हुई तो उसे ब्लैकमेल करने लगा। बात नहीं बनी तो अपने ही अपहरण की साजिश रच डाली। 
विज्ञापन
गहमर पुलिस की अभिरक्षा में अपने अपहरण की साजिश रचने वाला युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेमिका से शादी करने के लिए युवक ने पहले ब्लैकमेल करने की कोशिश की। बात न बनने पर दबाव बनाने के लिए अपने ही अपहरण की झूठी कहानी रच दी। वह प्रेमिका के घर के पास अपनी कार छोड़कर बिहार से लेकर दिल्ली तक घूमता रहा। 13 दिन तक बात न बनने पर खुद आकर गहमर पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। रविवार को पुलिस ने पूछताछ के बाद उसका चालान न्यायालय भेज दिया।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
रेवतीपुर थाना क्षेत्र के भिटुका (नवली) निवासी अमित कुमार यादव लखनऊ रहता था। वहीं, गहमर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती भी रहती थी। पुलिस के मुताबिक अमित उस युवती से प्यार करता था। इसी बीच परिवार के लोगों ने युवती की शादी दूसरे जगह तय कर दिया। इधर, प्यार में पागल युवक सारी हदें पार करने लगा। वह आठ जनवरी को युवती का आपत्तिजनक पोस्टर उसके गांव में फैला दिया। इसके बाद 19 जनवरी को अपना मोबाइल गाड़ी में रखकर युवती के गांव में खड़ा कर नाटकीय रूप से स्वंय लापता हो गया। इधर, 20 जनवरी की सुबह मगरखाई रेलवे पुलिया के पास उसकी कार पाए जाने पर परिवार के लोग अनहोनी की आशंका में सहम गए। 

इस मामले में रेवतीपुर थाना क्षेत्र के नवली भिटुका गांव निवासी उसके पिता राम इकबाल यादव ने युवती समेत उसके परिजनों पर अपने बेटे के गायब करने और हत्या करने का अंदेशा लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मामले में छानबीन की तो मामला कुछ और ही निकला। इसी बीच 3 फरवरी को अमित खुद पुलिस पिकेट बारा के पास आया और पूरी कहानी बताते हुए सरेंडर कर दिया। 
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में अमित ने बताया कि वह युवती से प्यार करता था और उसे शादी करना चाहता था, लेकिन युवती के घर वाले नहीं माने तो उसने अपने अपहरण की झूठी कहानी रची। इसके लिए वह गाड़ी उसके गांव के पास खड़ी कर बनारस, दिल्ली, पटना सहित अन्य जगहों पर घूम रहा था। जब उसका यह प्रयास भी सफल नहीं हुआ तो वह सरेंडर कर दिया।

इस संबंध में कोतवाल अशोक मिश्रा ने बताया कि युवती से शादी करने के लिए अमित यादव ने अपने अपहरण की झूठी कहानी रची थी। युवती के तहरीर पर आरोपी अमित यादव पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें