जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के पांडेय मोड़ के पास बृहस्पतिवार उचक्कों ने बैंक से 55 हजार रुपए निकाल कर साइकिल से घर जा रहे वृद्ध का रुपयों समेत बैग उड़ा दिया। तहरीर पर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
कस्बा के पठान टोली निवासी असलम खान यूनियन बैंक से 45 हजार रुपये निकाले तथा पहले से उनके पास मौजूद 10 हजार रुपये मिलाकर 55 हजार रुपया बैग में रख लिया। साईकिल के हैंडिल में बैग लटका कर घर जाने लगे। पांडेय मोड़ पर एक फल की दुकान पर साइकिल खड़ी कर फल खरीदने लगे। इसी दौरान उचक्कों ने बैग पर हाथ साफ कर दिया। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में हैं। छानबीन चल रही है।