फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Politics: मंदिर में कीर्तन करती दिखीं अफजाल अंसारी की बेटी नुसरत, राजनीति में इंट्री को लेकर अटकलें तेज

Mon, 29 Apr 2024 09:42 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

UP Politics: किसी भी दशा में कोई कोर कसर न रह जाए और जन-जन तक अपनी बात नुसरत अंसारी पहुंचा सके, इसके लिए मंदिर में महिलाओं संग पूजा तो कीर्तन करती दिखाई पड़ रही है, जो लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
मंदिर में अफजाल अंसारी की बेटी नुसरत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी की बेटी नुसरत का वीडियो तस्वीर सोशल साइटों पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो कहीं प्रचार कर रही हैं तो कहीं शिवमंदिर में दर्शन और कीर्तन में शामिल होती नजर आ रही हैं। ऐसे में लोग चर्चा करने लगे हैं कहीं अब नुसरत भी राजनीति में इंट्री कर चुकी हैं।

विज्ञापन


यदि मौका मिला तो वो चुनावी समर में भी कूद सकती हैं। हालांकि, इस वीडियो और फोटो की आधिकारिक पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है।

लोकसभा चुनाव का मतदान भले ही अंतिम चरण में है, लेकिन राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशी पूरी दमखम से जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए हैं। पार्टी के नेता व कार्यकर्ता तो मतदाताओं से मिलकर उनका मन-मिजाज टटौलने के साथ पक्ष में लाने की जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं, वहीं प्रत्याशी के परिवार के लोग भी मैदान में उतर गए हैं।

कुछ इसी तरह का वाक्या तब देखने को मिला जब सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी की पुत्री नुसरत सपा महिला विंग के साथ पिता के पक्ष में महिलाओं से मिल वोट देने की अपील करती दिखाई पड़ी। जबकि मंदिरों में मत्था टेक और कीर्तन करते दिखाई दी।
विज्ञापन




पिता के पक्ष में वोट मांग रही पुत्री नुसरत का वीडियो व तस्वीर सोशल साइटों पर तेजी से वायरल हो रहा है। सपा प्रत्याशी की पुत्री के चुनावी जनसंपर्क अभियान के मैदान में उतरने के साथ राजनीतिक पंड़ितों ने भी विरासत के लिए मची होड़ पर अब धीरे- धीरे पूर्ण विराम लगाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


इधर, राजनीतिक पंड़ितों की मानें तो यह चुनाव इतना विशेष है कि पहली बार अंसारी परिवार की महिला सदस्य ने चुनाव के जनसंपर्क अभियान की कमान संभालते दिखाई पड़ रही है। मुख्तार अंसारी की मौत के बाद चुनाव प्रचार में पिता अफजाल के साथ उतरी पुत्री नुसरत ने सियासी पारा को जहां बढ़ा दिया है। वहीं सभी अटकलों पर पूर्ण रूप से विराम लगाते हुए विरासत को संभालने की संभावना भी तेज कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें