फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satta Ka Sangram: राशन की जगह रोजगार दे सरकार, खत्म हो जातिवाद; गाजीपुर में युवा वोटरों ने खुलकर रखी अपनी बात

Mon, 20 May 2024 02:13 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Satta Ka Sangram: अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ सोमवार को गाजीपुर लोकसभा क्षेत्र में पहुंचा। इस दौरान युवा वोटरों ने अपना पक्ष खुलकर रखा। रोजगार, जातिवाद व शिक्षा के मुद्दे को उठाया।  
विज्ञापन
सत्ता का संग्राम के दौरान अपना पक्ष रखते युवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव को लेकर अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' मतदाताओं का सियासी मूड जानने निकला है। अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार को चुनावी रथ गाजीपुर लोकसभा क्षेत्र में पहुंचा। सुबह आम लोगों से चाय पर चर्चा करने के बाद दोपहर में युवाओं के मुद्दों पर चर्चा की गई। जहां युवाओं ने खुलकर अपनी बातों को रखा। शाम को राजनीतिक दलों के नेताओं से बातचीत कर उनके दावे और वादे को जानने का प्रयास किया जाएगा।  

विज्ञापन


चिलचिलाती धूप और गर्मी के बीच सोमवार की दोपहर में शास्त्री नगर चौराहे पर युवाओं ने सत्ता का संग्राम अभियान में अपना पक्ष खुलकर रखा। युवाओं ने रोजगार और शिक्षा के मुद्दे को उठाया। इस दौरान पेपर लीक के मुद्दे को भी युवाओं ने प्रमुखता से उठाया। 

परीक्षा, रिजल्ट और ज्वाइनिंग समय से कराए सरकार

श्रवण कुमार ने कहा कि सरकार रोजगार पर बात करे। परीक्षा, रिजल्ट और ज्वाइनिंग समय से कराए। कहा कि गाजीपुर में विकास नहीं जातिवाद की बातें होती हैं। वहीं सुधांशु कहते हैं कि एकीकरण की कोई फैक्टरी नहीं। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। सरकार को राशन की जगह रोजगार देना चाहिए। कहा कि गैस से अधिक यहां पेपर लीक हो रहा है। कहा कि गाजीपुर में युवा भी जाति पर वोट देता है, युवाओं को जागरूक होना चाहिए। युवा रोजगार मांग रहे, लेकिन लाठी मिल रही है। 

आनद पांडेय कहते हैं कि भारत वीरो की धरती है। यहां सैनिक भर्ती नहीं हो रही है। सरकार युवाओं को रोजगार नहीं देना चाहती है। देश में जातिवाद खत्म होना चाहिए। जातिवाद पर राजनीति नहीं होना चाहिए। 
विज्ञापन

युवाओं ने इन मुद्दों को उठाया

  • सरकार राशन की जगह रोजगार दे। 
  • महंगाई पर रोक लगाना चाहिए। 
  • शिक्षा सस्ती होनी चाहिए।  
  • देश में जातिवाद खत्म होना चाहिए।
  • आरओ एआरओ का पेपर लीक सरकार की चूक।
  • चुनावी मुद्दा जातिवाद नहीं रोजगार हो।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें