फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला तोड़ चार हजार नकदी व आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मौधा। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के हसनपुर डगर रेलवे क्रासिंग के पास सराफा दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने 22 हजार रुपये के चांदी के आभूषण व चार हजार नकदी पर हाथ साफ कर दिया। साथ ही सीसी टीवी कैमरे का डीवीआर उठा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी रही, लेकिन कोई खास सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

वार्ड नंबर दस निवासी विष्णु प्रसाद की हसनपुर डगरा रेलवे क्रासिंग से 100 मीटर पर सराफा की दुकान है। शुक्रवार देर शाम दुकान बंद करके वह घर चले गए। देर रात चोरों ने दुकान के चैनेल का ताला तोड़ा। इसके बाद शटर में लगे दो तालों को चटकाने के बाद अंदर घुस गए। इसके बाद आलमारी तोड़कर उसमें रखा 22 हजार चांदी का आभूषण व चार हजार नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह पड़ोसियों की सूचना पर पहुंचे दुकानदार ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस टीम ने कुछ दूरी पर मकान पर लगे सीसी टीवी कैमरे को खंगाला। फिलहाल पुलिस चोरों की पहचान करने में जुटी हुई है। इधर पीड़ित ने चोरी की तहरीर पुलिस को दी है। कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्या ने बताया कि तहरीर पर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें