फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में हादसा: एलकेजी के छात्र को मारी टक्कर, बच्चे को कुचलते हुए चालक वाहन सहित फरार

Thu, 02 Dec 2021 11:47 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और जुटी ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के बहरियाबाद थाना क्षेत्र के चकफरीद गांव में गुरुवार को वाहन से कुचलकर छात्र की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने बहरियाबाद चौक जाम कर दिया। सभी लोग वाहन चालक की गिरफ्तारी और शव सुपुर्द करने की मांग करने लगे। जानकारी होने पर पहुंचे ग्रामीण एसपी राजधानी चौरसिया, सैदपुर सीओ और जखनिया एसडीएम समझाने में जुटे रहे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गहनी गांव निवासी नैतिक राजभर उर्फ मंगला(7) चकफरीद गांव स्थित जीबी स्कूल में एलकेजी का छात्र था। वह सुबह 07:45 बजे बस से विद्यालय में पहुंचा और कक्षा में बैग रखकर कुछ खरीदने के लिए सड़क किनारे खड़ा था।

इसी दौरान शादियाबाद की ओर जा रहे अनियंत्रित वाहन ने उसे धक्का मार दिया। इससे वह सड़क पर गिर पड़ा और वाहन का पिछला हिस्सा उसके सिर को कुचलते हुए आगे बढ़ गया। जब तक आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचते, चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस छात्र का शव लेकर थाने चली गई। इधर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ बहरियाबाद चौक पर सुबह नौ बजे जाम लगा दिया। वह मौके पर छात्र का शव मंगाने और वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। जानकारी होते ही एसपी ग्रामीण राजधानी चौरसिया, सैदपुर सीओ बलराम और जखनिया एसडीएम समझाने में जुटे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें