फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: रोमांचक मुकाबले में लिटिल फ्लावर जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेसर। क्षेत्र के हाजीपुर बरेसर में न्यू क्रिकेट नाइट क्लब की ओर से आयोजित अंतरजनपदीय नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार रात दो रोमांचक लीग मुकाबले खेले गए। पहले मैच में अलावलपुर ने सियराबासी गोहना को 18 रन से हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में लिटिल फ्लावर मऊ ने लोहवा को तीन रन से मात दी।
विज्ञापन

आयोजक हरेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में अलावलपुर और सियराबासी गोहना की टीमें आमने-सामने थीं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अलावलपुर ने सरफराज के 18 रनों की मदद से छह ओवर में नौ विकेट पर 55 रन बनाए। सियराबासी की ओर से बलवंत ने चार विकेट झटके। जवाब में सियराबासी की टीम गगनदीप के 13 रनों के बावजूद दो विकेट पर 37 रन ही बना सकी। अलावलपुर के मेराज ने एक विकेट हासिल किया।
दूसरा मुकाबला लिटिल फ्लावर मऊ और लोहवा के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लिटिल फ्लावर मऊ ने सुनील बोकारो के 37 रनों की बदौलत छह ओवर में चार विकेट पर 87 रन बनाए। लोहवा की ओर से प्रियांशु ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी लोहवा की टीम चंचल के 18 रनों के बावजूद आठ विकेट पर 84 रन ही बना सकी और मुकाबला तीन रन से हार गई। लिटिल फ्लावर मऊ के सुधीर बाबा को दो ओवर में नौ रन देकर तीन विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया।
मुकाबलों में अंपायर की भूमिका विक्की सिंह और अनवर अंसारी ने निभाई, जबकि स्कोरर वीरेंद्र प्रजापति रहे। इस मौके पर जितेंद्र गुप्ता, मनव्वर अली, अरविंद शर्मा, आफताब आलम, पिंटू कुशवाहा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें