फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: शराब ठेके का सेल्समैन लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। दोस्त के साथ वाराणसी के लिए निकला शराब ठेके का सेल्समैन लापता हो गया है। पुलिस सेल्समैन के साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। फिलहाल, पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

बिहारीगंज डगरा निवासी नीरज यादव (25) बूढ़ीपुर देसी शराब की दुकान पर सेल्समैन हैं। ठेके के मालिक दिल्ली दवा कराने के सिलसिले में बाहर गए हैं। नीरज सोमवार की देर रात दुकान बंद कर घर चले गए। मंगलवार को पूरे दिन दुकान बंद रही। दुकान के मालिक मुन्ना यादव के मुताबिक पड़ोसियों ने इसकी जानकारी दी। इसके बाद
उन्होंने नीरज के मोबाइल पर संपर्क किया तो स्विच ऑफ मिला। इसी बीच शाम पांच बजे के करीब नीरज का साथी व रामपुर निवासी उमेश पहुंचा। उसके पास नीरज की बाइक और शराब के ठेके की चाभी थी, जिसे देख लोगों को शक हुआ तो पूछताछ करने लगे। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष खानपुर प्रवीण यादव के मुताबिक सेल्समैन का मोबाइल बंद है। उसके साथी से पूछताछ की जा रही है। उसने बताया कि वह उसके साथ वाराणसी गया था। लेकिन, दोनों अलग हो गए और फिर नहीं मिले। खोजबीन के बाद वह बाइक लेकर ठेके पर आया कि कहीं नीरज यहां तो नहीं आ गया है। शराब ठेके का मालिक भी घर के लिए रवाना हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें