फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू किया जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित स्वर्गीय रामकरन यादव सभागार में जिला अधिवक्ता संघर्ष समिति की ओर से मंगलवार को स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की गई।
विज्ञापन

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि न्याय पालिका हमारे जीवंत लोकतंत्र का सबसे महत्वपूर्ण आधार हैं। लोगों को न्याय दिलाने तथा संविधान में दिए गए मूल एवं विधिक अधिकारों की रक्षा में अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। समाज को न्याय दिलाने वाले अधिवक्ताओं की सुरक्षा की गारंटी सरकार की ओर से सुनिश्चित की जानी चाहिए। मांग की कि अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू किया जाए। अधिवक्ताओं एवं उनके परिवार को आयुष्मान योजना से जोड़ा जाए। युवा अधिवक्ताओं को तीन वर्ष तक पांच हजार प्रति माह किताब आदि के लिए दिए। इस मौके पर बार काउंसिल मऊ के अध्यक्ष विनोद कुमार पांडेय, वरिष्ठ अधिवक्ता रणजीत सिंह, सिविल बार संघ के पूर्व अध्यक्ष सुरेश सिंह आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें