फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: लाइब्रेरी संचालक ने गंगा में लगाई छलांग

विज्ञापन
वीर अब्दुल हमीद सेतुु से युवक के कूदने की सूचना के बाद मौके पर जानकारी हासिल करते पुलिसकर्मी। स
विज्ञापन
सुहवल। शहर कोतवाली के वीर अब्दुल हमीद सेतु से सोमवार को लाइब्रेरी संचालक अंचलम ने गंगा में छलांग लगा दी। सेतु पर बैग में लाइब्रेरी संचालक का पर्स, मोबाइल और आधार कार्ड था। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जानकारी परिजनों को देने के साथ ही स्थानीय गोताखोरों की मदद से देर शाम तक तलाश में जुटी रही, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

रजागंज चौकी प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि राहगीरों की सूचना पर पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचा। राहगीरों ने बताया कि नदी में छलांग लगाने वाले लाइब्रेरी संचालक ने सेतु की पटरी पर एक बैग छोड़ा है। बैग की तलाशी लेने पर एक मोबाइल, पर्स, आधार कार्ड बरामद हुआ। इस आधार पर युवक की शिनाख्त रेवतीपुर थाना के रेवतीपुर गांव निवासी अंचलम (38) के रूप में हुई। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। परिवार के लोग रोते-बिलखते हुए पहुंच गए। वहीं स्थानीय गोताखोरों की मदद से लापता युवक की तलाश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। युवक पांच भाई बहनों में सबसे बड़ा है। ग्रामीणों ने बताया कि युवक गांव में लाइब्रेरी का संचालन करता है। बच्चों को निशुल्क पढ़ाता है। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, पता नहीं चल सका। मां सरोजा देवी का रो-रोकर बेहाल हैं। कोतवाल महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि युवक की तलाश कराई गई है, लेकिन पता नहीं चल सका है। अंधेरा होने के चलते तलाशी अभियान रोक दिया गया है।
डूबी किशोरी का दूसरे दिन भी नहीं चला पता



गाजीपुर। गहमर कोतवाली के नरवा गंगा घाट पर नहाते समय डूबी किशोरी का दूसरे दिन भी पता नहीं चल सका। पिता खरपत्तू राजभर पुत्री की तलाश में कभी नरवा घाट तो कभी दूसरे तो कभी तीसरे घाट पर जाते नजर आए। पुत्री की तलाश करते-करते उनकी आंखों के आंसू सूख गए। इधर, गोविंदराय पट्टी के बस्ती में स्थित 50 घरों में छठ महापर्व पर उदासी ही छाई रही।
विज्ञापन




गोविंदराय पट्टी निवासी गंगोत्री 26 अक्तूबर को छठ महापर्व के खरना पूजन के दिन माता पुष्पा और पिता से खरपत्तू से गंगा जल लेकर आने की बात कहकर पड़ोस के रोहन राजभर के साथ चली गई थी। गंगोत्री और रोहन राजभर गंगा में स्नान करते समय डूब गए थे। काफी देर बाद रोहन राजभर का शव तो मिल गया था, लेकिन गंगोत्री का पता नहीं चला था। खरपत्तू राजभर ने बताया कि पुत्री की तलाश के लिए सुबह से नरवा घाट आया था, लेकिन पता नहीं चला। इधर परिवार के अन्य सदस्य भी सटे गांव के घाटों पर तलाश करते नजर आए।
गुब्बारा निकालने गए युवक की गड्ढे में डूबने से मौत
कासिमाबाद। कोतवाली क्षेत्र के गेहूड़ी गांव के दक्षिण तरफ पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे निर्माण में मिट्टी के लिए खोदे गए गड्ढे में सोमवार की शाम गुब्बारा निकालने गए युवक की डूबकर मौत हो गई। गोताखोरों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। कोतवाल नंद कुमार तिवारी ने बताया कि गेहूड़ी गांव के दक्षिण तरफ पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे निर्माण में मिट्टी के लिए खोदे गए गड्ढे मेंं पानी भरा है। गेहूड़ी गांव की महिलाएं इसमें छठ पूजा कर रही थीं। इसके लिए घाट बनाकर सजाया गया था। ग्रामीणों से पता चला कि गुब्बारा पानी में चला गया। यह देख गेहूड़ी निवासी सुभाष यादव (40) गुब्बारा निकालने गड्ढे में कूद गया। इस दौरान गहरे पानी में जाने से डूब गया। ग्रामीणों ने रामगढ़ गांव से गोताखोर काे बुलाया। शाम 5 बजे युवक पानी में डूबा था। गोताखोरों ने शाम छह बजे युवक का शव पानी से बाहर निकाला। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें