फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर शान से लहराएगा तिरंगा

Fri, 14 Aug 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जश्ने आजादी का पर्व शनिवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। समारोह पूर्वक मनाए जाने वाले इस राष्ट्रीय पर्व को यादगार बनाने के लिए विभिन्न शैक्षिक संस्थानों में तरह-तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जाएंगे। इनके सफल संचालन
विज्ञापन


के लिए पिछले कई दिनों से विद्यालयों में अभ्यास किया जा रहा है। पंद्रह अगस्त को सुबह आठ बजे सभी सरकारी और गैरसरकारी भवनों पर ध्वजारोहण किया जाएगा। मलिन बस्तियों की सफाई की जाएगी। इसके अलावा स्वतंत्रता संग्राम

सेनानी सम्मानित किए जाएंगे। इस राष्ट्रीय पर्व को लेकर स्कूली बच्चों में गजब का उत्साह दिखाई दे रहा है। इस अवसर पर होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने के लिए उनकी तरफ से पिछले कई दिनों से लगन के साथ पूर्वाभ्यास किया जा रहा
विज्ञापन


था। शहर के साथ ही कई ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित विद्यालय पर  छात्र-छात्राओं की ओर जमकर रिहर्सल किया गया। एकल नृत्य के साथ ही समूह नृत्य का छात्र-छात्रों ने पूर्वाभ्यास किया। विद्यालयों में देश भक्ति की गीतों पर किये जा रहे
विज्ञापन


पूर्वाभ्यास के दौरान स्कूली बच्चे रोमांचित दिखे। शुक्रवार की रात सरकारी भवनों पर प्रकाश की व्यवस्था की गई थी। सरकारी भवनों पर झालर लगाए गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें