फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: जिले के 60 विद्यालयों में लर्निंग बाई डूइंग लैब की होगी स्थापना

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। किताबी ज्ञान के साथ-साथ छात्रों का तकनीकी और व्यावसायिक कौशल निखारा जाएगा। इसके लिए जिले के 60 विद्यालयों का चयन किया गया है जहां लर्निंग बाई डूइंग लैब की स्थापना की जाएगी। इसमें प्रयोग और गतिविधियों के माध्यम से छात्रों को दक्ष बनाया जाएगा। जिले में 2266 परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। इनमें करीब 2 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। दो चरणों पहले में 20 और दूसरे में 12 सहित कुल 32 पीएम-श्री विद्यालयों का चयन किया गया है। प्राथमिक शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहे हैं। इसी क्रम में बच्चे नियमित पाठ्यक्रम के साथ-साथ व्यावसायिक कौशल भी सीख सकें। इसके लिए चयनित विद्यालयों में लर्निंग बाई डूइंग कार्यक्रम के तहत लैब स्थापित की जा रही है। पहले चरण में 46 विद्यालयों 34 उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट और 12 पीएमश्री स्कूलों में इस लैब की स्थापना हो चुकी है। अब 60 और विद्यालयों का चयन किया गया है, इसमें 11 पीएमश्री, 14 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय और 35 उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालय शामिल हैं। इस पहल के तहत बच्चों को चार प्रमुख क्षेत्रों इंजीनियरिंग एंड वर्कशॉप, एनर्जी एंड एन्वायरमेंट, एग्रीकल्चर नर्सरी और गार्डनिंग तथा होम एंड हेल्थ ट्रेड में विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए आवश्यक टूल्स, उपकरण और अन्य सामग्री की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन

0000

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि बच्चे नियमित पाठ्यक्रम के साथ-साथ तकनीकी और व्यावसायिक कौशल भी सीख सकें। यह पहल न केवल बच्चों के समग्र विकास में सहायक होगी, बल्कि उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए भी तैयार करेगी।- उपासना रानी वर्मा, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें