फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: गांधी जी से अहिंसा तो शास्त्री जी से सीखें शालीनता

विज्ञापन
विज्ञापन
गांधी जी से अहिंसा तो शास्त्री जी से सीखें शालीनता
विज्ञापन

दोनों महापुरुषों की जयंती जिलेभर में कई कार्यक्रम आयोजित हुए, कई जगह हुए स्वच्छता कार्यक्रमसंवाद न्यूज एजेंसी

गाजीपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जिलेभर में कार्यक्रम आयोजित हुए। रायफल क्लब सभागार कक्ष में मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने कहा कि जहां महात्मा गांधी ने हमसब को सत्य और अहिंसा का पाठ पढ़ाया, वहीं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से सौम्यता एवं शालीनता के पथ पर चलते रहने राह मिली।

जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा कि इन दोे महान विभूतियों ने जिस प्रकार अपने जीवन को जीया है उनके आदर्शाें को आज हम अपने जीवन में आत्मसात करते हुए कार्य करें यही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, सीडीओ संतोष कुमार वैश्य, एडीएम अरूण कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी सदर प्रखर उत्तम आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र, पीजी कॉलेज में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह की अगुवाई में आमघाट स्थित पार्क में स्थापित महात्मा गांधी के प्रतिमा और शास्त्री नगर चौक पर स्थापित लाल बहादुर शास्त्री की आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सपा के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में ध्वजारोहण, विचार गोष्ठी एवं माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संचालन जिला सचिव एवं मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने किया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अध्यक्ष सुनील राम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने महापुरुषों की जयंती पर आमघाट गांधी पार्क स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के मूर्ति पर पुष्प अर्पित की।
पूर्व सांसद एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मसूरिया दिन पासी के चित्र पर माल्यार्पण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा के समक्ष गोष्ठी कर, बहलोलपुर, जंगीपुर की दलित बस्ती में भोजन कर उन्हें याद किया। स्वामी सहजानंद पीजी कालेज में गांधी और अहिंसा विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. वी के राय ने कहा कि बुद्ध और गांधी के देश ने विश्व को अहिंसा का अनुपम उपहार दिया। समाज शास्त्र विषय के अध्यक्ष प्रो. अवधेश नारायण राय ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर हमें व्यक्तिगत तथा सार्वजनिक जीवन में सरलता-सादगी, सुचिता, स्वच्छता, कर्तव्यनिष्ठा जैसे सूत्रों को आत्मसात करना होगा। यही तभी इन महापुरुषों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। संचालन राजनीति शास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ. कृष्णा नंद चतुर्वेदी ने किया।
विज्ञापन

श्री चित्रगुप्त वंशीयसभा सभा ददरी घाट ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के मूर्ति पर किया माल्यार्पण किया। श्री चित्रगुप्त वंशीयसभा ददरी घाट के पदाधिकारी ने जन सहभागिता के साथ नगर के क्रमशः आमघाट पार्क एवं शास्त्री नगर चौराहे पर स्थित मूर्तियों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट आनंद शंकर श्रीवास्तव तथा संचालन मंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव ने किया। संस्था के मंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव, पूर्व प्राचार्य डॉ रमाशंकर लाल एवं पूर्व प्राचार्य डॉ केपी श्रीवास्तव अनिल श्रीवास्तव एडवोकेट ,नीरज श्रीवास्तव , शिव शंकर सिन्हा, प्रमोद सिन्हा, सुनील दत्त श्रीवास्तव, विभोर श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें