फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज खुलेगा पत्ता, किसके पास होगी सत्ता’

Sat, 31 Oct 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना रविवार को सभी ब्लाक मुख्यालयों पर शुरू होगी। कड़ी सुरक्षा के बीच होने वाली मतगणना की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। चार चरणों में कराए गए क्षेत्र और जिला पंचायत सदस्य के 1746 पद पर भाग्य आजमा रहे 10 हजार से अधिक उम्मीदवारों की किस्मत का फैैसला दोपहर से होना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


त्रिस्तरीय पंचायत के तहत क्षेत्र एवं जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव जिले में चार चरणों में कराया गया। पहले चरण में 9, दूसरे में 13, तीसरे में 17 और चौथे और अंतिम चरण में 29 अक्तूबर को मतदान कराया गया। मतदान संपन्न हो

जाने बाद अब मतगणना की बारी है। जिला पंचायत सदस्य पद की 67 एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की 1679 सीट के लिए पहली नवंबर से मतों की गणना शुरू होगी। मतगणना सभी ब्लाक मुख्यालयों पर सुबह 8 बजे से शुरू होगी। गणना वार्डवार कराई जाएगी। मतगणना के लिए ब्लाक के आरओ को उप मतगणना अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा हर
विज्ञापन


विकासखंड में एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। जिला पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की मतगणना एक साथ की जाएगी। मतगणना स्थलों पर सीसी कैमरे लगाए गए हैं। मतगणना शुरू होने के बाद जब तक समाप्त नहीं हो जाती लगातार चलती रहेगी। क्षेत्र पंचायत सदस्यों का परिणाम ब्लाक पर ही घोषित किया जाएगा जबकि जिला पंचायत

सदस्य का परिणाम जिला मुख्यालय पर घोषित किया जाएगा। मतगणना कर्मियों की ड्यूटी दो पालियों में लगाई गई है। इन दोनों पदों पर भाग्य आजमा रहे जिला पंचायत सदस्य पद के 1100 एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 8983 सहित कुल 10083 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला दोपहर बाद होने लगेगा।
विज्ञापन







विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें