फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए कानून बने

विज्ञापन
मिशन शक्ति कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मा? - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। मिशन शक्ति, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन अभियान के तीसरे चरण का शुभारंभ शनिवार को हुआ। इस अवसर पर महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार कोतवाली परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कोतवाल अशेषनाथ सिंह ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए कई कानून बने हुए हैं। वह अपनी शिकायत कोतवाली आकर या बिना आए ऑनलाइन या फोन से कर सकती हैं।
इस मौके पर रामकेवल यादव, सभासद संगीता गुप्ता, महिला कांस्टेबल रिमझिम सिंह, कांस्टेबल बिंदु देवी, छात्राओं की ओर से सोनाली, दिव्या, ज्योति, जूली शर्मा, शिप्रा, महिमा, ममता ने अपनी अपनी बातें रखीं।
विज्ञापन

जमानिया संवाददाता के अनुसार कोतवाली परिसर में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी हितेंद्र कृष्ण ने कहा कि मिशन शक्ति से महिलाओं को लाभ मिला है। वह बेबाकी से अपनी बात रख पा रही हैं। क्षेत्रीय विधायक सुनीता सिंह ने महिलाओं को हर क्षेत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी दीपेंद्र सिंह स्टेशन चौकी प्रभारी अमित कुमार पांडेय डॉ. नीतू सिंह, गुड्डी पांडेय, लालमणि देवी, शाहिना, प्रेमा, पुष्पा देवी, अंकिता सिंह, शालिनी सिंह, शालिनी पाठक, ममता आदि मौजूद थीं। रेवतीपुर संवाददाता के अनुसार मिशन शक्ति के तहत थाने में महिलाओं ने मुख्यमंत्री का उद्बोधन सुना। दुबिहा संवाददाता के अनुसार करीमुद्दीनपुरथाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में महिला कांस्टेबल आंचल तिवारी ने कहा कि महिलाओं को डरने की जरूरत नहीं है। सरकार उनके साथ हर समय हर कदम पर खड़ी है। महिलाओं को शिक्षा के साथ-साथ आत्मबल को बढ़ाना होगा। थानाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने उपस्थित महिलाओं को मास्क एवं सैनेटाइजर वितरित कर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। जखनिया संवाददाता के अनुसार भुड़कुड़ा कोतवाली में क्षेत्राधिकारी गौरव सिंह ने हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में पहुंची एकल विद्यालय की बहनों ने क्षेत्राधिकारी, कोतवाल शिवप्रताप वर्मा एवं पुलिस निरीक्षक वैभव सिंह के साथ ही थाने में तैनात पुलिस कर्मियों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। अध्यक्षता वंदना सिंह ने की। खानपुर संवाददाता के अनुसार थानाध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह ने उपस्थित महिलाओं एवं किशोरियों को एक मास्क और राखी भेंट कर शासन की योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया। इस अवसर पर उमा पब्लिक स्कूल की को-ऑर्डिनेटर स्मिता, अध्यापिका गुरुप्रिया, लालबहादुर यादव, मिथिलेश दीक्षित, भोला पांडेय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें