फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बाजारों में चलाया अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण को लेकर पुलिस ने रविवार को मिशन शक्ति फेज-6 के तहत जिलेभर में जागरूकता अभियान चलाया। इसके तहत प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थानों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिसकर्मियों ने पैदल गश्त कर लोगों को जागरूक किया। वहीं, एंटी रोमियो टीम ने संवेदनशील क्षेत्रों में चेकिंग कर शोहदों के खिलाफ कार्रवाई की।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि जिले के सैदपुर, रेवतीपुर, दिलदारनगर, शहर कोतवाली, नंदगंज, मुहम्मदाबाद, सुहवल, नोनहरा और करीमुद्दीनपुर समेत सभी थाना क्षेत्रों में अभियान चलाया गया। पुलिस बल ने प्रमुख बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाई। अभियान के तहत एंटी रोमियो टीमों ने संवेदनशील स्थानों का भ्रमण और चेकिंग की। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शोहदों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें