फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अभिषेक ने प्रियांशु और गोलू ने सूरज को हराया

विज्ञापन
महाराजगंज पोखरे पर पहलवानों का हाथ मिलकर कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि सदर विध
विज्ञापन
पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को महाराजगंज पोखरे पर कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन किया। दंगल में एकला के प्रियांशु और सरैया के अभिषेक के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें अभिषेक ने प्रियांशु को पटकनी देकर जीत हासिल की। अंधऊ के गोलू ने वाराणसी के सूरज को पराजित किया। धरवां के पंकज और सरैया के सत्यवान, वाराणसी के धर्मेंद्र और शेखपुर छपरा के उमाशंकर के बीच कुश्ती बराबरी पर समाप्त हुई। इससे पहले मुख्य अतिथि सदर विधायक जैकिशन साहू ने पहलवानों का हाथ मिलाकर दंगल का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि कुश्ती देश का प्राचीन खेल है। इसे बढ़ावा देने से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। इस मौके पर रामनगीना पांडेय, हरिवंश यादव, राजन यादव, रामसहाय विश्वकर्मा, किशन बिंद, संजय शर्मा, बंटी यादव और लालजी यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। अंत में दंगल कमेटी के अध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने अतिथियों एवं दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें