दिलदारनगर क्षेत्र के कर्मा गांव निवासी रविशंकर कुशवाहा (32) दिल्ली में रहकर प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे। रिश्तेदारी में शादी का कार्यक्रम और होली पर्व पर वह गांव आए थे। वह पत्नी सरोज कुशवाहा (30) और पुत्र अंकुश (8 माह) को लेकर बाइक से नगसर हाल्ट थाना के सरहुला गांव स्थित ससुराल गए थे। बृहस्पतिवार की सुबह वह पत्नी और बेटे को लेकर बाइक से घर जा रहे थे। इसी बीच मौसम खराब हो गया। बिजली तड़कने लगी। नगसर- दिलदारनगर मुख्य मार्ग पर तीनों बिजली की चपेट में आए। तीनों अचेत होकर सड़क पर गिर गए। आस-पास के लोग तीनों को उपचार के लिए दिलदारनगर स्थित निजी अस्पताल ले गए जहां से चिकित्सकों ने तीनों को रेफर कर दिया। ग्रामीण तीनों को क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में ले गए जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
इसे भी पढ़ें; यूपी-बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 76 लाख की 800 पेटी शराब बरामद, तीन तस्करों को किया गिरफ्तार