पुत्र अंकुश के साथ मां सरोज व रविशंकर कुशवाहा (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
तीन लोगों की मौत से परिवार में मचा कोहराम
इसके बाद दूसरे निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां डाॅक्टरों ने दंपती और मासूम को मृत घोषित कर दिया गया। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सभी लोग अस्पताल पहुंच गए। तीनों का शव देख घरवाले दहाड़े मारकर रोने- बिलखने लगे। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय लेखपाल और स्थानीय पुलिस अस्पताल पहुंचकर विधिक कार्रवाई में जुट गई। थानाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने बताया कि तीनों शवों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।