फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट की परीक्षा के लिए आवेदन का माैका 10 जून तक

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा-2025 में फेल और असंतुष्ट परीक्षार्थियों के लिए इंप्रूवमेंट या कंपार्टमेंट की परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जून निर्धारित की गई है। इस तिथि तक बोर्ड की वेबसाइट खुली रहेगी। इस संबंध में बोर्ड के सचिव का निर्देश सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को भेजा गया है।
विज्ञापन

हाईस्कूल परीक्षा में किसी एक विषय में फेल परीक्षार्थी को अगर इंप्रूवमेंट के तहत पास किया गया है तो वह परीक्षार्थी चाहे तो उस विषय में इंप्रूवमेंट के तहत परीक्षा देकर अपना अंक सुधार कर सकता है। अगर कोई परीक्षार्थी दो विषयों में फेल है तो वह कंपार्टमेंट के तहत एक विषय की परीक्षा दे सकता है। अगर वह उस विषय में पास हो जाता है तो उसे फेल वाले विषय में भी इंप्रूवमेंट का लाभ देते हुए पास कर दिया जाएगा। जहां तक इंटरमीडिएट की परीक्षा की व्यवस्था है, उसमें अगर कोई परीक्षार्थी एक विषय में फेल है तो वह कंपार्टमेंट की परीक्षा देने के लिए अर्ह होगा। दो विषयों में फेल परीक्षार्थी को यह लाभ नहीं मिलेगा। कृषि भाग-एक एवं दो में निर्धारित विषयों में किसी एक प्रश्नपत्र और व्यवसायिक वर्ग के ट्रेड विषय के किसी एक प्रश्न पत्र में फेल परीक्षार्थी कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकता है। हाईस्कूल की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों से 256.50 रुपये और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए 306 रुपये प्रति प्रश्नपत्र की दर से परीक्षा शुल्क कोषागार में चालान के माध्यम से जमा कराया जाएगा। यह धनराशि माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्धारित मद में जमा की जाएगी। जो परीक्षार्थी हाईस्कूल इंप्रूवमेंट एवं कंपार्टमेंट विषय के प्रयोगात्मक (आंतरिक मूल्यांकन) में फेल है और इंटरमीडिएट के कंपार्टमेंट विषय के प्रयोगात्मक भाग में फेल हैं उन्हें लिखित एवं प्रयोगात्मक दोनों भागों की परीक्षा में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें