फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच जून को होगा बृहद पौधरोपण, तैयारी पूर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में पांच जून को बृहद पौधरोपण का कार्यक्रम किया जाएगा। इस दिन जिले में एक साथ साढ़े 31 लाख पौधे रोपे जाएंगे। इसके लिए जहां वन विभाग की ओर से तैयारी पूर्ण कर लिया गया है वहीं विभागों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। करीब एक सप्ताह से विभागवार पौधों के वितरण का काम किया जा रहा है। जिले में कुल 26 नर्सरियां है जहां वर्तमान में करीब साठ लाख पौधे तैयार है।
विज्ञापन

इस बार जिलें में 31 लाख 43 हजार 360 पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य में सर्वाधिक पौधरोपण ग्राम विकास विभाग को 12 लाख 56 हजार आठ सौ पौधे, वन विभाग को 10 लाख 81 हजार पांच सौ एवं 11 हजार 275 पौधे गंगा नदी से पांच सौ मीटर दोनों तरफ लगाये जा रहे है। 26 विभागों के माध्यम से दिये गये लक्ष्य के सापेक्ष पौध रोपण किया जाना है। जिसमें पर्यावरण विभाग को 54 हजार एक सौ, राजस्व विभाग 1,42,100 पौधे, पंचायती राज विभाग को 1,42,100, आवास विभाग 46सौ , औद्योगिक विकास को 28 सौ, नगर विकास विभाग को 16 हजार 600, लोक निर्माण विभाग सात हजार, जल शक्ति विभाग को सात हजार, रेशम विभाग को 20,100, कृषि विभाग को 240740, पशुपालन विभाग को 45सौ, सहकारिता विभाग को 57सौ, उद्योग विभाग छह हजार, विद्युत विभाग 38सौ, माध्यमिक शिक्षा विभाग 2860, बेसिक शिक्षा विभाग 2860, प्राविधिक शिक्षा 41सौ, उच्च शिक्षा विभाग 15,600, श्रम विभाग 22 सौ, स्वास्थ्य विभाग को 71सौ , परिवहन विभाग को 22 सौ, रेलवे विभाग को 14 हजार 900, रक्षा विभाग को 4600, उद्यान विभाग को 86 हजार पांच सौ और पुलिस विभाग को पांच हजार पौधरोपण का लक्ष्य दिया गया है। सभी विभागों की ओर से तैयारिया की जा रही है। सामाजिक वानिकी प्रभाग के निदेशक गिरीश चन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि एक ही दिन में पौधरोपण का काम पूरा करने के लिए जोर शोर से तैयारी की जा रही है। सभी स्थानों पर गड्ढे खोदे जा रहे है तथा उन गड्ढों तक पौधों को पहुंचा दिया जाएगा। लखनऊ में मुख्यमंत्री के शुभारंभ करते ही यहां पौधरोपण शुरु कर दिया जाएगा। इस काम में प्रवासी मजदूर, मनरेगा मजदूर, एसीसी, एनएसएस, रोवर्स, रैजर्स समेत समाजसेवी संगठनों का भी सहयोग लिया जाएगा। पौधरोपण के दौरान शीशम, जामुन, अर्जुन, सहजन, खैर, गुटैल, सागौन, सिरस, कंजी, बरगद, आम, अमरूद, बास, पीपल, पाकड़ आदि पौधे सहित आठ ओषधिय प्रजाति जिसमें खस, लेमनग्रास, वच, कालमेघ, तुलसी, बेल, सतावर, आवला मिलाकर कुल 53 प्रजातियो के पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें