फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाजिल की परीक्षा में कौसर जहां को प्रदेश में पांचवा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित मुंशी, मौलवी, आलिम, कामिल एवं फाजिल की बोर्ड परीक्षा का प रिणाम बुधवार को दिन में घोषित कर दिया गया। इसमें जिले के 79.62 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। फाजिल की परीक्षा में मदरसा अरबिया फैजान उलूम की छात्रा कौसर जहां ने प्रदेश में पांचवा स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन

मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से हर वर्ष मुंशी, मौलवी, आलिम, कामिल एवं फाजिल की बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष की परीक्षा फरवरी माह में आयोजित हुई थी। इसमें जिले में 4004 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनके लिए शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मिलाकर चौदह परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इसमें 3326 परीक्षा में शामिल हुए थे। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के बाद आज दिन में बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए गए। परीक्षा में 2648 को सफलता मिली है। मिली जानकारी के अनुसार घोषित नतीजों में जिले के बहादुरगंज स्थित मदरसा अरबिया फैजान उलूम की छात्रा कौसर जहां ने फाजिल की परीक्षा में 800 में 660 यानी 82.5 फीसदी अंक पाकर प्रदेश में पांचवा स्थान पाने का गौरव प्राप्त किया।
मदरसा मोहसिनुल उलूम सकलेनाबाद के प्रधानाचार्य हैदर अली वाहिदी ने बताया कि कामिल में मदरसा के वकार अहमद ने 70, ऐनुद्दीन सिद्दीकी ने 74 तथा सूफिया नुसरत फारुकी ने 68 प्रतिशत अंक अर्जित किया। उन्होंने बताया कि सीनियर सेकेंड्री में फरीद ने 87, महजबीन अंजुम ने 86 फीसदी अंक पाकर सफलता का परचम लहराया है। परीक्षा परिणाम जानने के बाद मेधावी छात्र जहां खुशी से झूम उठे वहीं जिन छात्रों को सफलता नहीं मिली वह उदास थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें