फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुख-समृद्धि के लिए पूजे गए लक्ष्मी-गणेश

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली पर बृहस्पतिवार को हर छोटे-बड़े प्रतिष्ठानों में पूजा-पाठ की धूम रही। इसके लिए दुकानों, प्रतिष्ठानों, शोरूम तथा अन्य प्रकार के वित्तीय संस्थानों की साफ-सफाई की गई थी। दुकानों में बनाए गए मंदिर आदि स्थानों पर लक्ष्मी-गणेश का विधि-विधान से हवन-पूजन किया गया। इस मौके पर सर्राफा, कपड़ा आदि के व्यवसाइयों ने नए खाते से शुभारंभ किया।
विज्ञापन

दीपावली में शुभ, सुख, समृद्धि तथा शांति के लिए प्रथम पूज्य भगवान गणेश तथा धन, धान्य और समृद्धि के लिए मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि इससे वर्ष भर जहां भगवान गणेश की कृपा रहती है वहीं मां लक्ष्मी भी वास करती हैं। प्रतिष्ठानों तथा दुकानों पर इसी मान्यता के अनुरुप दोनों देवताओं की मूर्तियां रखकर विधिवत पूजा-पाठ किया गया। इस दौरान दुकानों पर फूल-माला, वंदनवार आदि से भव्य सजावट की गई थी। प्रतिष्ठान से जुड़े लोग परिवार सहित सुबह से तैयारी में लगे रहे। शुभ मुहुर्त में अधिकतर प्रतिष्ठानों में पंडितों ने पूजा-पाठ करवाया। कई प्रतिष्ठानों पर हवन आदि का आयोजन किया गया था। सर्राफा तथा बड़े व्यवसाई इस मौके पर अपने खाता-बही को भी नया करते हैं। पूजा पाठ के बाद प्रतिष्ठानों पर मिष्ठान का वितरण किया गया। प्रतिष्ठान दीप, मोमबत्ती तथा झालर आदि से जगमगाते रहे।
0
खरीदारी को लेकर बाजारों में रही भीड़
गाजीपुर। दीपावली की तैयारी को लेकर बृहस्पतिवार को भी बाजारों में भीड़ बनी रही। सुबह ही लोग घरों से निकल गए तथा लक्ष्मी गणेश, मिठाई, फूल माला, पूजा सामग्री, सजावट के सामान के साथ ही पर्व से संबंधित अन्य सामानों की शाम तक खरीददारी की।
विज्ञापन

दीपावली की तैयारी को लेकर आज भी लोगों ने जमकर खरीददारी की। बाजारों में गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों के साथ ही उनकी तस्वीरों की बिक्री का क्रम भी बना रहा। दीए, मोमबत्ती, झालर के अलावा फ्लोटिंग कैंडिल की भी लोगों ने खरीददारी की। फूल तथा माला की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ बनी रही। गेंदा के फूल की माला, गुलाब, बेला की माला के साथ ही कई फूलों की आकर्षक तथा छोटी-बड़ी मालाओं को लोगों ने खरीदा। कमल के फूल की भी खूब बिक्री हुई। इसके अलावा लोगों ने त्योहार से संबंधित अन्य सामानों लाई, चूड़ा, खील आदि की भी जमकर खरीददारी की। इसके चलते नगर के मिश्रबाजार चौराहे, महुआबाग, लाल दरवाजा, चीतनाथ, गोराबाजार सहित कई स्थानों पर शाम तक खरीदारी के चलते लोगों की भीड़ बनी रही। ग्रामीण इलाकों की दुकानों पर देर शाम तक चहल-पहल बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें