फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: गमछे से गला कसकर मजदूर की हत्या, पुल के नीचे मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर। कोतवाली क्षेत्र के भितरी गांव स्थित गांगी नदी पुराने के पुल के नीचे हत्या कर पानी में फेंका मजदूर दासू बनवासी (40) का शव मंगलवार की सुबह मिला। गले पर गमछा कसा था। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मृतक के बड़े भाई के साथ पत्नी की तरह रह रही महिला के पति सहित चार के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर लिया। इधर, घटना स्थल पर पहुंचे फोरेंसिक टीम साक्ष्य एकत्र करने में जुटी रही।
विज्ञापन

कोतवाल वीरेंद्र प्रताप त्रिपाठी शादियाबाद थाना क्षेत्र के बसेवा गांव निवासी फुला ने बताया कि पति दासू बनवासी के साथ राजनपुर स्थित एक ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करके जीविकापार्जन करते हैं। वहीं पर जेठ दशरथ भी काम करते हैं। बताया कि जेठानी शांति का निधन पांच वर्ष पहले हो चुका है।
ऐसे में किरंदीपुर की रहने वाली मीरा अपनी मर्जी से जेठ के साथ रहती है। देर शाम जेठ दशरथ और पति दासू बनवासी के के साथ भितरी बाजार गई थी। रात में लौटते समय जेठ के साथ रहने वाली मीरा का पूर्व पति नोनहरा थाना के मोलनापुर निवासी रास बिहारी मिल गया और जेठ दशरथ से झगड़ा करने लगा।
विज्ञापन

कहासुनी और झगड़ा होता देख पति दासू ने मुझे और जेठ दशरथ को बीच- बचाव कर घर भेज दिया। जबकि पति दासू देर रात तक नहीं लौटे। इस पर परिवार के लोग पूरी रात उनकी तलाश करते रहे, लेकिन पता नहीं चला। सुबह भितरी गांव स्थित गांगी नदी पुराने पुल के नीचे पानी में उनका शव मिला। पति के गले पर गमछा कसा हुआ था और निशान भी बना हुआ था। पति के गले पर कसे गमछा व निशान से हत्या की पुष्टि हो रही है। आरोप लगाया कि मोलनापुर निवासी रासबिहार ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर पति की गमछे से कसकर हत्या कर दी है। कोतवाल वीरेंद्र प्रताप त्रिपाठी ने बताया कि मृतक दासू बनवासी की पत्नी फुला की तहरीर पर रासबिहार, हरेंद्र, नगीना और विजय के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें