फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: किशोर ने किया 7 साल की मासूम से दुष्कर्म, डॉक्टरों ने तीन घंटे ऑपरेशन के बाद बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
भांवरकोल थानाक्षेत्र के एक गांव में हैरान करने वाली घटना हुई। एक किशोर से सात वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के खून से लथपथ होने पर भाग गया। वहीं, मेडिकल कॉलेज में आधी रात को करीब तीन घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद किसी तरह बच्ची की जान बचाई गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर देर शाम आरोपी किशोर को पकड़ लिया।
विज्ञापन

पीड़िता की मां अपने मायके में तीन बच्चों के साथ आई है। आरोप है कि रविवार को उसकी बेटी (7) घर पर खेल रही थी। शाम करीब पांच बजे पड़ोस का 14 वर्षीय किशोर आया और उसे अपने घर उठा ले गया। आरोप है कि उसने लड़की के साथ दुष्कर्म किया और हालत गंभीर होने पर भाग गया। बच्ची के चिल्लाने पर उसकी मां सहित अन्य लोग पहुंचे तो देखा की वह बेड पर खून से लथफथ पड़ी है। उसने जोर-जोर से रोते हुए बताया कि आरोपी ने उसके साथ किस तरीके से गलत काम किया। परिवार के लोग आनन-फानन उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां प्रारंभिक इलाज के बाद उसे लेकर शाम सात बजे भांवरकोल थाने पहुंचे। बताते हैं कि पुलिस भी बालिका की हालत देखकर हैरान हो गई और उसे आनन-फानन में जिला महिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां उपचार के बाद बच्ची को मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों की दो टीमें गठित कर रात सवा 10 बजे ऑपरेशन शुरू हुआ। ऑपरेशन रात दो बजे तक चला। ऑपरेशन करने में कुल चार डाक्टर लगे थे। हालांकि ऑपरेशन के बाद मासूम खतरे से बाहर बताई जा रही है, जिसे सोमवार की दोपहर महिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस कप्तान डाॅ. ईरज राजा ने बताया कि इस मामले में आरोपी किशोर को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें