फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औड़िहार। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के नगर स्थित वार्ड संख्या दस आजाद नगर मोहल्ले में सोमवार को एक किशोर की अबूझ हाल ं में मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

किराना व्यवसायी जगदीश मद्धेशिया के प्रपौत्र गौरव मद्धेशिया (16) के मौत की जानकारी मिलते ही दरवाजे पर मोहल्ले के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर जब-तक पुलिस मौके पर पहुंचती आनन-फानन में परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक किशोर ने फांसी के फंदे पर लटक कर लगाकर आत्महत्या की थी। इधर परिजनों ने बताया कि रात में उसकी अचानक तबीयत खराब हो गई थी और सुबह उसके प्राण पखेरू उड़ गए। इस संबंध में सैदपुर कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया की मौत की सूचना संज्ञान में आने पर घरवालों से पूछताछ की गई, तो स्वाभाविक मौत बताया गया है। मालूम हो कि किशोर के पिता त्रिलोकी नाथ की दो वर्ष पूर्व करेंट के चपेट में आने से मौत हो गई थी। किशोर के असामयिक मौत से मां का रो रो कर बुरा हाल है। उधर किशोर की मौत को लेकर पूरे दिन तरह-तरह की चर्चा की जा रही थी। कुछ लोग इस मौत को संदिग्ध बता रहे हैं, तो कुछ लोग फांसी लगाकर आत्महत्या की बात दोहरा रहे हैं।
विज्ञापन

....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें