हाजीपुर बरेसर गांव में अंतरजनपदीय नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता में खेलते रसूलपुर पचासी और कटाया लंह
बरेसर। क्षेत्र के हाजीपुर बरेसर गांव में न्यू क्रिकेट नाइट क्लब की तरफ से रविवार की रात अंतरजनपदीय नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता में दो लीग मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में ऑलराउंडर रिशु के शानदार 49 रन और एक विकेट की बदौलत रसूलपुर पचासी पर कटाया लंहग ने 36 रनों से जीत दर्ज की। वहीं, दूसरे मुकाबले में रोयबा ड्रेसेज मलिकपुरा ने बिना विकेट गंवाए 12 गेंद शेष रहते जीत दर्ज की। पहले मुकाबले में कटाया लहंग के रिशु और दूसरे मुकाबले में रोयबा ड्रेसेज मलिकपुरा के बेचन मैन ऑफ द मैच बने।
आयोजक हरेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि पहला मुकाबला कटाया लंहग और रसूलपुर पचासी सैदपुर के बीच खेला गया। रसूलपुर पचासी में टॉस जीतकर कटाया लहंग को पहले बल्लेबाजी करने का आमंत्रण दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कटाया लंहग ने निर्धारित छह ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 98 रनों का स्कोर खड़ा किया। रिशु एक रन से पचासा बनाने से चूक गए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रसूलपुर पचासी की टीम 2 विकेट के नुकसान पर 62 रन ही बना पाई। रसूलपुर पचासी के लिए भी आलराउंडर गोलू के 39 रन के साथ ही तीन विकेट हासिल किया।
दूसरा मुकाबला भागीपुर और रोयबा ड्रेसेज मलिकपुरा के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भागीपुर की टीम जय भरत के 29 रनों की बदौलत 4 विकेट के नुकसान पर 50 रन बना पाई। मलिकपुरा के लिए बेचन ने 13 रन देकर तीन विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी रोयबा ड्रेसेज मलिकपुरा ने 4 ओवर में ही बिना विकेट गंवाए 51 रन बनाकर जीत हासिल की। रोयबा ड्रेसेज मलिकपुरा के लिए सनी ने 26 रनों की पारी खेली। रोयबा ड्रेसेज मलिकपुरा के लिए दो ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट लेने वाले बेचन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दोनों मुकाबले में अनवर अंसारी व पप्पु कुमार अंपायर और स्कोरर की भूमिका में वीरेंद्र प्रजापति थे। इस मौके पर जितेंद्र गुप्ता, मनव्वर अली, अरविंद शर्मा, आफताब आलम, पिंटू कुशवाहा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।