फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किनवारनामा किनवारों का नसबनामा : खालिद

विज्ञापन
शहर के रूईमंडी स्थित एक अकादमी के सभागार में सुहैल खां की पुस्तक किनवारनामा का लोकार्पण करते मु
विज्ञापन
गाजीपुर। साहित्य चेतना समाज की ओर से चेतना-प्रवाह कार्यक्रम के तहत नगर के रुईमंडी स्थित एक स्कूल के सभागार में सुहैल खां की पुस्तक किनवारनामा का लोकार्पण हुआ। एमएएच इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य खालिद अमीर ने कहा कि यह पुस्तक किनवारों का नसबनामा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नसबनामा और सफरनामा लिखना अत्यंत कठिन है। इसकी सामग्री जुटाना बहुत जटिल कार्य है। सुहैल खां ने बहुत परिश्रम करके यह पुस्तक तैयार की है। डाॅ. ऋचा राय ने इस पुस्तक को आंचलिक इतिहास पर शोध करने वालों के लिए प्रमाणिक दस्तावेज बताया। उन्होंने कहा कि नाम, कुल, गोत्र प्रवर के साथ ही किनवार, दोनवार एवं सकरवारों की उत्पत्ति, विकास, विस्तार एवं वैभव को भी यह पुस्तक प्रतिपादित करती है। साहित्य चेतना समाज के संस्थापक अमरनाथ तिवारी अमर ने कहा कि गणित और विज्ञान के विद्यार्थी होते हुए भी सुहैल खां ने कमसारनामा, बारानामा और अब किनवारनामा लिखकर महत्वपूर्ण कार्य किया है। मुख्य अतिथि मासूम रज़ा राशदी ने कहा कि यह पुस्तक लेखक का लेखन के प्रति जुनून और समर्पण का परिचायक है। इस कृति के माध्यम से सुहैल खां ने समाज को अमूल्य उपहार दिया है। वहीं इसके बाद आयोजित कवि सम्मेलन में रचनाकारों ने लोगों को जमकर गुदगुदाया। इस मौके पर शेषनाथ राय, प्रभाकर त्रिपाठी, विपिन बिहारी राय, डाॅ. प्रेमशंकर सिंह, रामाश्रय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें