गाजीपुर। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर बृहस्पतिवार को जूनियर बालिकाओं की खो-खो एवं वॉलीबाॅल प्रतियोगिता का आयोजन नेहरु स्टेडियम में किया गया। वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों ने प्रतिभाग किया।
फाइनल में करहिया ने जीत दर्ज किया। पहला सेमीफाइनल कासिमाबाद ए एवं गहमर के बीच खेला गया। इसमें कासिमाबाद ने 15-6 से जीत हासिल की।
दूसरा सेमीफाइनल कासिमाबाद बी एवं करहिया के बीच खेला गया। इसमें करहिया ने 15-7 से बाजी मारी। फाइनल कासिमाबाद बी और करहिया के बीच खेला गया, जिसमें करहिया की टीम 15-9 से विजयी रही। खो-खो प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों ने प्रतिभाग किया।
पहला सेमीफाइनल नेहरू स्टेडियम एवं महिला पीजी काॅलेज के बीच खेला गया, जिसमें नेहरु स्टेडियम की टीम 10-5 से विजयी रही। दूसरा सेमीफाइनल बीएसडी पब्लिक स्कूल एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के बीच खेला गया। इसमें बीएसडी पब्लिक स्कूल की टीम 12-8 से विजयी रही।
प्रतियोगिता का फाइनल नेहरू स्टेडियम एवं बीएसडी पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया, जिसमें नेहरु स्टेडियम की टीम 18-5 से विजयी रही। मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
वॉलीबाॅल प्रतियोगिता के निर्णायक के रुप में योगेंद्र सिंह, पीएन सिह, शंकर राम, विनोद शर्मा, राणा प्रताप सिंह, सुरेंद्र प्रताप थे। खो-खो प्रतियोगिता के निर्णायक के रुप में राधेश्याम सिंह यादव, अवधेश कुमार कुशवाहा, नैनिका राय, शिवानी राय, रितेश आदि थे।
इस अवसर पर अश्विनी राय, योगेंद्र कुमार, विनोद जायसवाल, अंजनी वर्मा उपस्थित थीं। क्रीड़ाधिकारी अरविंद यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।