फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कारगिल विजय के योद्धा रामध्यान 70 से ज्यादा बार जरुरतमंदों को दे चुके हैं खून

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के हरपुर नई बस्ती गांव निवासी रामध्यान यादव और उनका परिवार क्षेत्र में देशभक्ति की मिसाल है। इस परिवार के लोगों का समर्पण, साहस और राष्ट्रभक्ति युवाओं के लिए प्रेरणा है।
विज्ञापन

रामध्यान यादव के पिता रामधीरज यादव भारतीय सेना के सूबेदार मेजर पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके चारों बेटे हवलदार रजनीश कुमार यादव, अमित कुमार यादव, संदीप कुमार यादव और संपेश कुमार यादव वर्तमान में भारतीय सेना की बंगाल इंजीनियरिंग यूनिट में कार्यरत हैं। रामध्यान कारगिल युद्ध (ऑपरेशन विजय) और वर्ष 2022 के ऑपरेशन पराक्रम में सक्रिय थे। उन्होंने न केवल सेना में अपनी जिम्मेदारियां निभाई बल्कि समाजसेवा में भी अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं। रामध्यान ने अब तक 70 से अधिक बार जरुरतमंदों को रक्त दे चुके हैं। उनका मानना है कि रक्तदान जीवनदान है और यह हर किसी जरूरतमंद के लिए सबसे बड़ी मदद हो सकती है। रक्त का कोई धर्म, जाति या वर्ग नहीं होता। रक्त का धर्म सिर्फ इंसानियत है। ग्रामीणों ने उनके परिवार को राष्ट्रसेवक परिवार की संज्ञा दी है। रामध्यान यादव ने कहा कि जब तक शरीर में जान है, वह देश और समाज के लिए कुछ न कुछ करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें