फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कमलेश के सीने और पेट में लगी थीं तीन गोलियां, ज्यादा खून बहने से मौत

विज्ञापन
वि​नीत राय हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़----मृतक कमलेश ​चौधरी की फाइल फोटो। स्रोत- परिजन
विज्ञापन
गाजीपुर। विनीत राय हत्याकांड के आरोपी और एक लाख रुपये के इनामी कटरा गैं के बदमाश कमलेश चौधरी के शव का बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम कराया गया। करीब एक घंटे तक चली पोस्टमार्टम प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई।
विज्ञापन

रिपोर्ट के मुताबिक मुठभेड़ के दौरान कमलेश चौधरी को तीन गोलियां लगी थीं। तीनों उसके सीने और पेट को भेदते हुए आर-पार निकल गई थीं। चिकित्सकों के अनुसार गोली लगने से हुए गंभीर आंतरिक घाव और ज्यादा खून बहने के कारण उसकी मौत हुई।
रिपोर्ट में बताया गया है कि पहली गोली से दिल, दूसरी गोली से फेफड़ा और तीसरी गोली से पेट गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा था। वहीं सीने की बाईं ओर की एक हड्डी भी गोली लगने से टूट गई थी।
विज्ञापन

शरीर के महत्वपूर्ण अंगों को पहुंचे गंभीर नुकसान के चलते मौके पर ही उसकी हालत गंभीर हो गई थी। बुधवार देर शाम पुलिस और कमलेश चौधरी के बीच हुई मुठभेड़ में वह घायल हो गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें