फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: इंटरसिटी एक्सप्रेस में तमंचे के बल पर कबाड़ व्यापारी से लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
जखनिया। भुड़कुड़ा कोतवाली के जखनिया बाजार स्थित दक्षिणी रेलवे केबिल के पास शुक्रवार की रात इंटरसिटी एक्सप्रेस में कबाड़ व्यवसायी को तमंचे से आतंकित कर नाकबपोश लुटेरों ने बैग लूट लिया। बैग में चार हजार नकदी, मोबाइल, दुकान की चॉबी और जरूरी कागजात थे। वारदात को अंजाम देकर लुटेरे भाग गए। मऊ जीआरपी प्रभारी राज कपूर सिंह ने बताया कि लूट का मुकदमा दर्जकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

मऊ निवासी मनोज जायसवाल जखनिया बाजार स्थित दक्षिणी रेलवे केबिन के पास कबाड़ की दुकान चलाते हैं। पीड़ित मनोज जायसवाल ने बताया कि वह रोज की तरह वाराणसी- छपरा इंटरसिटी एक्सप्रेस से घर जा रहे थे। सिग्नल न होने पर ट्रेन पिपरीडीह रेलवे स्टेशन पर रुकी थी। इसी दौरान नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे से आतंकित कर बैग लूट लिया। बैग में चार हजार नगदी, मोबाइल, दुकान की चाॅबी व अन्य जरूरी कागजात थे। घटना की जानकारी जीआरपी और आरपीएफ मऊ सहित को दी गई। बड़े भाई संतोष जायसवाल को भी सूचना दी। व्यापारियों का एक समूह रात नौ बजे मऊ रेलवे स्टेशन पर पहुंचा और जीआरपी में मुकदमा दर्ज कराया। पूर्व में जीआरपी ने गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखी, लेकिन जब व्यापारियों द्वारा इसका विरोध किया गया। इसके बाद लूट का मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें