फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रकारों ने सीएम को संबोधित पत्रक तहसीलदार को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। बलिया के फेफना में इलेक्ट्रानिक चैनल के पत्रकार रतन सिंह की हुई निर्मम हत्या से मर्माहत गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के सदस्यों और पदाधिकारियों ने बुधवार को कचहरी स्थित कैंप कार्यालय पर बैठक की। घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए प्रदेश सरकार से एक स्वर में मांग किया कि मृतक के परिजनों को सुरक्षा प्रदान की जाए। साथ ही मुख्यमंत्री संबोधित पत्रक डीएम के प्रतिनिधि नायब तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि मृतक के परिजनों को 25 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाए। उनके बच्चों की शिक्षा एवं परिवरिश के लिए पत्नी को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए। पत्रकारों की सुरक्षा के लिए तत्काल शस्त्र लाइसेंस उपलब्ध कराया जाए। अंत में दो मिनट का मौन रख शोक व्यक्त किया गया। इस मौके पर पत्रकार गुलाब राय, अनिल उपाध्याय, आरसी खरवार, पवन, विनोद पांडेय, चंद्र कुमार तिवारी, अजय, अभिषेक सिंह, पंकज पांडेय, अनिल कुमार, देवव्रत विश्वकर्मा, रतन उर्फ विक्की, भोलू, आलोक त्रिपाठी, रविकान्त पांछेय, आशुतोष, सुशील, विवेक चौरसिया मौजूद रहे। वहीं उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) के सदस्यों द्वारा शोक व्यक्त करते हुए मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। पत्रकार रतन सिंह की हत्या की घोर निंदा की गई और तत्काल हत्यारों को गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की मांग की गई। इस मौके प्रमोद राय, राजेश सिंह, लल्लन सिंह यादव, अमरजीत राय, रमेश,अशोक आदि मौजूद। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उधम सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें