नंदगंज । शहर कोतवाली के लच्छन का पुरा गांव के पास बुधवार को रेलवे ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी चपेट में आने से फल विक्रेता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महराजगंज निवासी राजू राइनी(26) सुबह घर से टहलने के लिए निकले था। लच्छन का पूरा गांव के पास ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी के चपेट में आ गया, जिससे सिर में गंभीर चोटें आई और मौके पर ही मौत हो गई। राजू ढेला पर फल बेचने का काम करता था। परिजनों ने बताया कि युवक रोज सुबह टहलने के लिए निकलता था। मौत की जानकारी मिलते ही परिजन रोने-बिलखने लगे। पत्नी सीमा बेगम के बिलखने से वहां मौजूद लोगों की भी आंख भर जा रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।