फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुकेगी सरकार

Thu, 04 Feb 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 बीस सूत्री मांगों को लेकर आस्तीन चढ़ाए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने अपने प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार को विकास भवन परिसर में धरना दिया। इस मौके पर नेताओं कहा कि शिक्षक एकजुट हैं और मांगे पूरी होने तक चुप बैठने वाले नहीं है। अबकी सरकार को झुकना पड़ेगा और हमारी मांगें माननी पड़ेंगी।

धरने में बड़ी संख्या में अध्यापिकाएं भी शामिल हुईं। विकास भवन परिसर में धरना सभा में अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षकों के उत्साह को देखकर यह निश्चित है कि अबकी सरकार झुकेगी और संघ की मांगें मानी जाएगी। प्राथमिक पूर्व माध्यमिक, विशिष्ट बीटीसी शिक्षकों के हितों में संघ लगातार लड़ाई लड़ता रहेगा।
विज्ञापन



 किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। यह धरना अपनी मांगों को लेकर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर हो रहा है। मांगों की पूर्ति तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने उपस्थित शिक्षकों से एकजुट होकर आगे आकर अपनी ताकत का अहसास कराने की अपील की। धरना को कई संगठनों ने समर्थन दिया।
विज्ञापन



 इस अवसर पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अंबिका प्रसाद दुबे, विजयशंकर राय, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष दशरथ यादव, विशिष्ट बीटीसी के अध्यक्ष अनंत सिंह, नरेन्द्र प्रताप सिंह, रामदरश कुशवाहा, रामराज सिंह, आदि उपस्थित थे। संचालन जिला मंत्री जितेन्द्र कुमार यादव ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें