फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में घायल युवक की मौत

Tue, 02 Feb 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह स्थानीय बस स्टैंड पर सोमवार की शाम ओवरटेक करते समय ट्रक की टक्कर से घायल बाइक सवार अजय प्रजापति उर्फ रवि की सोमवार की देर रात मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से अजय प्रजापति
विज्ञापन


को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था जहां स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया जहां ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बाइक चालक भरत विन्द को मामूली चोट होने के कारण सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक अजय कुमार अपने परिवार

का एकलौता कमाऊ सदस्य था। मजदूरी करके अपने  परिवार के सदस्यों का भरण-पोषण करता था। मृतक की माता चिंता देवी व बहन मंशा देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।  
विज्ञापन



हादसे में ग्राम प्रधान समेत दो घायल
जंगीपुर थाना क्षेत्र के देवकठिया के पास मंगलवार ट्रक से धक्का लगने के कारण बाइक सवार ग्राम प्रधान रामचंद्र बिंद सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ताजपुर निवासी ग्राम प्रधान रामचंद्र बिंद बाइक से अपने साथी शेषनाथ के साथ शहर आए थे। यहां से दोनों गांव लौट रहे थे। जैसे ही दोनों देवकठिया पेट्रोल पंप के पास पहुंचे कि मऊ की तरफ जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दिया, जिससे दोनों गिर गए। हादसे में प्रधान रामचंद्र और शेषनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक भाग निकला। मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने दोनों को घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें